रोहतक में फिर चली गोलियां, 3 राउंड किए फायर, एक लगी 17 वर्षीय पहलवान को जी हां आपको बता दें मंगलवार रात दिल्ली बाय पास एरिया में 2 पहलवान गुटों में आपस में भिड़ंत होगई और मामला इतना बढ़ गया कि एक गुट ने दूसरे पर फायरिंग कर डाली जिसमें 17 वर्षीय कर्ण के पेट में गोली लगने से वो घायल साथ ही अन्य 3 पहलवान मारपीट के चलते घायल होगे जिन्हे इलाज के लिए पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया वारदात की सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई।

आपको बता दें गोली लगने से घायल पहलवान कर्ण देव कॉलोनी स्थित अखाड़े में अभ्यास करता है तथा झज्जर का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्ण की आरोपी युवकों के साथ मंगलवार शाम को ओमैक्स में आपस में कुछ कहासुनी होगई थी

जिसके बाद दोनो पक्षों में विवाद बढ़ गया था जिसके बाद कर्ण व उसके साथियों को समझोते के लिए बुलाया गया था जब कर्ण अपने साथियों के साथ अभ्यास के बाद मैन रोड की तरफ निकला तो वहां आरोपी पहले से ही मौजूद थे और दोनों पक्षों में फिर झगड़ा होगया और नौबत हाथापाई तक आ गई और मामला इतना बढ़ गया किदूसरे पक्ष ने 3 राउंड फायर कर डाले जिसमे से एक गोली कर्ण के पेट में जा लगी और 3 अन्य पहलवान हाथापाई में घायल होगे जिसके बाद उन्हें पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, और पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!