एएनसी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। आरोपी से कुल 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।

प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रवीन्द्र ने बताया कि स.उप.नि. संजीत के नेतृत्व मे एएनसी की टीम जींद बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए श्री राम धर्म कांटा के पास खड़े युवक को शक के आधार पर काबू किया गया।

युवक की पहचान मनीष पुत्र कर्मबीर निवासी खोखराकोट रोहतक के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 290/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!