पंचकूला के रतेवाली गांव के पास स्कूल बस पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह बस कोट गांव स्थित लिटरेरा हेरीटेज स्कूल की थी, जिसमें 30 के लगभग बच्चे सवार थे। बस अचानक से पलट गई।

गनीमत यह रही कि इस बस में सवार बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। बच्चों को गुम चोटें आई हैं। दो से तीन बच्चों को चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ चौकी इंचार्ज अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। अभी तक हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हादसा किस कारण हुआ है लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि बस का ड्राइवर मोबाइल फोन सुन रहा था जिस कारण यह हादसा हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!