रोहतक पुलिस की एवीटी एवम पी.ओ स्टाफ की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से दो देशी पिस्तौल व चार रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से पुछताछ की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.05.2026 को मुख्य सिपाही कृष्ण के नेतृत्व मे एवीटी एवम पी.ओ स्टाफ की टीम गांव लाखनमाजरा बस स्टैण्ड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आउटर बाईपास गोहाना रोड लाखनमाजरा फ्लाई ओवर के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुरज पुत्र सुरेश निवासी मदीना गोहाना जिला सोनीपत रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से दो देशी पिस्तौल व चार रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 102/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!