रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने थाना शिवाजी कालोनी एरिया से युवक को अवैध हथियार सहित काबू किया गया है। युवक से एक देशी पिस्तौल व 05 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही जितेन्द्र के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम दिल्ली बाईपास चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की रोहतक झज्जर रोड नियर कन्हेली फ्लाई ओवर के पास अम़ृत कालोनी निवासी युवक अवैध हाथियार लिए हुये है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान मोहित पुत्र राजपाल निवासी अमृत कालोनी सुनारियां चौक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी पिस्तौल व 05 जिन्दा रौन्द बरामद हुये है। आरोपी युवक के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 393/2026 अंकित किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!