रोहतक पुलिस की एएनसी स्टाफ की टीम ने ट्रक मे स्वार तीन युवको से भारी मात्रा नशीले पदार्थो सहित काबू किया गया है। युवको से कुल 231 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। तीनो युवको को पेश अदालत किया गया है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि राजेश के नेतृत्व मे एएनसी स्टाफ की टीम कालेज मोड कलानौर पर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की सलिम, सोनु व सोनु निवासीगण जीन्द नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये झज्जर बेरी रोड से होते हुये कालेज मोड कलानौर से महम की तरफ नाका बन्दी करके वाहनो की चैकिंग शुरु की। ट्रक मे सवार तीन युवको को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान गाडी चालक सोनु पुत्र नानकचन्द निवासी जीन्द, व कन्डैक्टर सीट पर सोनू पुत्र सोभाराम निवासी दुर्गा कालोनी जीन्द तथा कैबिन मे सलिम पुत्र रमेश निवासी दुर्गा कालोनी जीन्द के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर ट्रक मे से 231 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। तीनो आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कलानौर मे अभियोग संख्या 208/2026 अंकित किया गया है।
