रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही अमित के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त गोहाना रोड नीयर पॉवर हाउस खेड़ी महम के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अंकित पुत्र सुरेश निवासी पाड़ा मोहल्ला रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल व 01 रौन्द बरामद हुये है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 242/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे हत्या के प्रयास के तहत एक मामला दर्ज है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!