रोहतक पुलिस की टीम ने रामराजनगर जीन्द बाईपास मे स्थित मकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि रामराजनगर निवासी समीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 17.08.2026 को समीर को अपने मकान की अलमारी मे रखे आभुषण व पर्स चोरी हुये मिले। मामले की जांच सह.उप.नि कुलदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.07.2026 को आरोपी अजय पुत्र सुरेन्द्र निवासी रामराजनगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी शुदा सामान बरामद किया गया है। आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- अजय पुत्र सुरेन्द्र निवासी रामराजनगर रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 220 दिनांक 17.08.2026 धारा 305, 331(3) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक
