रोहतक पुलिस की थाना शहर टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह उप.नि.संजीत के नेतृत्व मे थाना शहर की टीम हिसार बाईपास चौंक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की संजय कालोनी निवासी रामबाबु नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये नजदीक संजय कालोनी रोहतक के पास से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रामबाबु पुत्र छोटुराम निवासी संजय कालोनी रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक से कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 213/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!