यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह खेत से अपने घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजन युवक को तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमन, निवासी नागल धोली के रूप में हुई है। वह तीन बेटियों का पिता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

सूचना मिलते ही रादौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्च्युरी में रखवाया, जहां आज उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अमन अपने पिता की मौत के बाद खेती-बाड़ी का काम करता था।

बताया जा रहा है कि वीरवार रात करीब 8 बजे वह बाइक पर अकेला खेत से लौट रहा था। इसी दौरान कलेसरा रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। गांव के ही एक व्यक्ति ने अमन की पहचान कर उसके परिजनों को सूचित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!