हरियाणा की महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सैनी सरकार लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) के तहत 2100 रुपये हर महीने देने की घोषणा किसी भी वक्त कर सकती है। इस योजना को अंतिम रूप देने में के लिए सीएम नायब सिंह सैनी की टीम जुटी हुई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साल 2025-26 का बजट पेश करते हुए विधानसभा में इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के बजट का प्रविधान किया हुआ है। सैनी सरकार में इस योजना को लेकर बड़े स्तर पर मंथन चल रहा है। जिसमें लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर (BPL) कैटेगरी की महिलाओं को प्रदान किया जाए या फिर पति-पत्नी की आय मिलाकर 3 लाख रुपये वार्षिक तक आय वाली महिलाओं को लाडो लक्ष्मी (Lado Laxmi) माना जाए।
इस योजना के तहत बीपीएल कैटेगरी में 1.80 लाख रुपये वार्षिक तक आय वाले परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 21,00 रुपये दिए जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने होमवर्क पूरा कर लिया है। खबरों की मानें, तो रोजाना कम से कम 2 घंटे इस योजना को लागू करने के तरीके पर मंथन किया जा रहा है।
सीएम नायब सिंह सैनी खुद इस योजना को लागू करने के प्रारूप पर अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 23 साल से 60 साल की उम्र वाली महिलाओं को 21,00 रुपये दिए जाएंगे।
हरियाणा सरकार अगर सिर्फ BPL कैटेगरी की महिलाओं को 21,00 रुपये देने का फैसला लेती है तो इसका लाभ प्रदेश की करीब 25 लाख महिलाओं को मिलेगा और सरकारी खजाने से हर महीने 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

