हरियाणा में महिलाओं को 25 सितंबर से 2100 रुपए महीने मिलने शुरू हो जाएंगे। CM नायब सैनी ने गुरुवार को चंडीगढ़ में कैबिनेट की मीटिंग के बाद इसकी घोषणा की। सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। इसके लिए सरकार पिछले बजट में 5 हजार करोड़ का फंड पहले ही मंजूर कर चुकी है।

CM सैनी ने बताया कि 25 सितंबर तक 23 या उससे ज्यादा उम्र की अविवाहित या विवाहित, दोनों तरह की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। शुरुआत में 1 लाख से कम आमदनी वाले परिवारों को रुपए दिए जाएंगे। एक परिवार में 3 महिलाएं दायरे में आईं तो सभी को इसका फायदा मिलेगा।

पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका भी लाभ मिलेगा। महिलाओं को SMS भेजकर आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया जाएगा।

  • सीएम ने इस योजना का क्राइटेरिया बताते हुए कहा- 25 सितंबर 2025 को हरियाणा की 23 वर्ष आयु या उससे अधिक आयु की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • सीएम ने कहा- इसमें विवाहित और अविवाहित दोनों ही तरह की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • सीएम ने कहा- पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूह को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित महिला खुद या विवाहित महिला के पति हरियाणा में पिछले 15 साल से मूल निवासी होने चाहिए।
  • इस योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!