रोहतक में महिला से झपटमारी की घटना सामने आई है। बुधवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर जा रही दो महिलाओं में से एक को स्कूटी सवार दो आरोपियों ने निशाना बनाया। उन्होंने पहले महिलाओं का पीछा किया। वहीं मौका लगते ही गले से सोने की चैन तोड़कर फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

रोहतक के हनुमान पार्क जनता कॉलोनी निवासी कमला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को अपनी सहेली सोनू मलिक के साथ स्कूटी पर जा रही थी। स्कूटी को सोनू चला रही थी और वह पीछे बैठी थी। जब वे जनता कॉलोनी के जैन स्थानक के मोड पर पहुंची तो पीछे से सफेद रंग की एक्टिवा आई। जिन्होंने पीछा भी किया।

उस एक्टिवा पर दो युवक सवार थे। वे पहले एक्टिवा को उनकी स्कूटी के पास लेकर आए। इसके बाद पीछे बैठे युवक ने कमला देवी के गले से सोने की चैन झपटा मारकर छीन ली। वहीं इस वारदात को अंजाम देकर दोनों स्कूटी सवार युवक वहां से फरार हो गए। उनकी सोने की चेन करीब एक तोले की थी। जिसे छीनकर आरोपी युवक भाग गए।

इसके बाद महिला ने आरोपी युवकों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाई। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी सवारों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!