सोनीपत के भटगांव में दो बच्चों के साथ तालाब में कूदी महिला अब हत्या के केस में फंस गई है। असल में महिला और उसकी बेटी को तो ग्रामीणों ने बचा लिया था, लेकिन 4 साल के मासूम आदित्य की डूबने से मौत हो गई थी। महिला के पति यानी बच्चे के पिता की शिकायत पर अब महिला पर सदर थाना पुलिस ने धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इसमें उसके मायके के लोगों के नाम भी हैं।

महिला और उसके मायके के लोगों ने पुलिस को बताया था कि महिला अपनी जान बचाने के लिए भागी थी। पित व अन्य उसका पीछा कर रहे थे और वह डर के मारे तालाब में कूद गई थी। बच्चों को तो ससुराल के लोगों ने हत्या के इरादे से उठाकर तालाब में फेंका था। महिला और मायका पक्ष की यह थ्योरी महिला को फंसने से बचा नहीं पायी। इसमें सात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302,307,109 के तहत केस दर्ज हुआ है।

भटगांव डूगरान के कुलदीप सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन (32) है। उनके पास 7 साल की बेटी नैना व 4 साल का बेटा आदित्य है। उसका और उसकी पत्नी का कोई विवाद नहीं था। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पर सुमन घर से दोनों बच्चो को लेकर बिना बताए निकल गई। उस समय हम सब सो रहे थे।

बाद में सुमन ने उसके दोनों बच्चों नैना व आदित्य को जान से मारने की नीयत से गांव के जोहड़ में फेंक दिया और खुद भी आत्महत्या की नीयत से जोहड़ में कूद गई। पत्नी सुमन व मेरी बेटी नैना को गांव के व्यक्तियों ने जोहड़ से जिंदा निकाल लिया। उसके बेटे आदित्य की जोहड़ मे डूबने से मौत हो गई। इस दौरान वीरेंद्र, बलगानन्द, कृष्ण व गांव के अन्य व्यक्तियों की सहायता से मेरी सुमन व नैना को बचा लिया।कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी सुमन को उसके पिता सत्यानारायण, माता सुनीता, उसके भाई सुनील, सतीश व सुमन के मामा राकेश ,राजेश काफी समय से मस गाइड कर रहे थे। सुमन के मामा गांव जाहरी सोनीपत के रहने वाले हैं।

जोहड़ से काफी समय बाद लड़के आदित्य का शव मिला। इसके बाद सुमन व नैना,आदित्य को अस्पताल भिजवाया गया। कुछ समय पश्चात कुलदीप गांव के अन्य व्यक्तियों के साथ मौका पर हाजिर हुआ। उसने पत्नी पर बेटे की हत्या और बेटी की हत्या के प्रयास की शिकायत दी। बताया कि सुमन के मायके के लोगों ने उसे गुमराह किया है। पुलिस ने सुमन व उसके मायके के लोगों पर धारा 302,307,109 IPC के तहत केस दर्ज किया है। ​​​​​​

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!