रोहतक के रोडवेज कर्मचारियों ने ईमानदारी दिखाते हुए रुपए व गहनों से भरा पर्स छात्रा को लौटा दिया। ड्यूटी के दौरान चालक व परिचालक को एक छात्रा का पर्स मिला था। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर छात्रा की पहचान की। इसके बाद छात्रा को बुलाकर उसे पर्स लौटा दिया। जिसके बाद छात्रा भी काफी खुश नजर आई।

हरियाणा रोडवेज रोहतक डिपो के चालक गांव सांघी निवासी संजय कुमार व कंडक्टर दीपक हुड्डा ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें एक पर्स मिला। जब पर्स देखा तो उसमें एक हजार रुपए, दो चांदी की अंगूठी, आधार कार्ड, कॉलेज कार्ड, पैन कार्ड, 2 ATM कार्ड, बस पास व कई महत्वपूर्ण अन्य कागजात थे।

पर्स में सभी पहचान पत्र शीतल नाम की लड़की के मिले। जो जाट कॉलेज रोहतक की स्टूडेंट है और दिल्ली की रहने वाली है। बस पास से उन्होंने छात्रा का मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। जिस नंबर पर संपर्क करके पर्स प्राप्त होने की जानकारी दी। जिसके बाद छात्रा शीतल को बस स्टैंड पर बुलाकर उसका पर्स सौंप दिया है। जिस पर छात्रा खुश हो गई और उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के रोहतक डिपो प्रधान दीपक हुड्‌डा ने कहा कि उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। इससे मन को काफी खुशी मिलती है। वहीं पर्स मिलने के बाद छात्रा भी खुश नजर आई। जो पर्स खोने के कारण परेशान थी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को ईमानदारी का संदेश दिया और कहा कि जब भी इस तरह सामान मिलता है तो उसके मालिक तक पहुंचाने का प्रयास रहता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!