करनाल में कार और एक्टिवा स्कूटी की टक्कर हो गई। जिससे स्कूटी पर सवार बुजुर्ग महिला करीब 10 फीट तक हवा में उछली और नीचे गिर गई। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद महिला के परिजन भड़क गए।

उन्होंने गाड़ी चला रहे व्यक्ति को पीट दिया। व्यक्ति दिव्यांग है। उसने बताया कि महिला के परिजन यहीं नहीं रूके। जब वह गाड़ी लेकर घर पहुंचा तो महिला के तीनों लड़कों ने उसे घर के बाहर भी पीटा और गाड़ी को लाठी-डंडों से तोड़ दिया।

हादसे और मारपीट करने की CCTV फुटेज भी सामने आई है। मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाड़ी चलाने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन के रूप में हुई है।

हादसे के बाद नितिन दुकान पर जाने की बजाय अपने घर की तरफ आ गया। इतनी देर में एक गाड़ी में सवार तीन युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और उसे पीटने के लिए गाड़ी से बाहर निकालने लगे। जब वह गाड़ी से नहीं निकला तो उन्होंने गाड़ी के अंदर ही उससे मारपीट की। उसकी गाड़ी भी तोड़ दी।

करीब 3 मिनट तक ऐसा चलता रहा। इस दौरान नितिन की पत्नी व उसकी भाभी भी उनके हाथ पांव जोड़ती रहीं, लेकिन उनके साथ भी धक्कामुक्की की गई। जब मौके पर काफी लोग इकट्‌ठे हुए तो वह तीनों वहां चले गए।

नितिन ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए है कि पत्नी संगीता व छोटे भाई की पत्नी सुमन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी आरोपियों ने बदतमीजी की। गलत तरीके से छुआ और गालियां दी। इतना ही नहीं माता के साथ भी बदतमीजी की।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 308, 452, 506, 509, 120B के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!