सोनीपत में एक सड़क दुर्घटना में जींद की रहने वाली एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी निजी काम निपटाने के बाद ऑटो से वापस लौट रही थी, लेकिन ड्राइवर की लापरवाही और तेज़ रफ्तारी के कारण ऑटो पलट गया। जहां सोनीपत से पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। अब मृतका के बेटे के बयान पर पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

महिला के बेटे समीर के अनुसार, जब ऑटो सोनीपत के कामी रोड स्थित शुगर मिल के सामने पहुंचा, तो ड्राइवर ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाया। इसी कारण ऑटो पलट गया, जिससे उसकी मां को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और अपनी मां को सिविल अस्पताल सोनीपत लेकर गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें PGIMS रोहतक रेफर कर दिया।

समीर के मुताबिक परिवार में उसकी मां और वह दोनों ही थे। समीर की उम्र 20 साल है और वह अविवाहित है। समीर कामी रोड पर एक पैट फुट शॉप चलाता है और उसके पास घरेलू कुत्ता था और उसी को लेने के लिए आई थी। समीर परिवार में अकेला रह गया है।

जांच के दौरान मिन्नू रानी की मौत हो जाने पर बेटे समीर ने पुलिस को बयान दिया। समीर के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। कामी रोड दुर्घटना की सूचना मिलते ही ASI अनिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में PGIMS रोहतक से सूचना मिली कि मिन्नू रानी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवाया और परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने समीर के लिखित बयान के आधार पर ऑटो ड्राइवर के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत थाना सिविल लाइन सोनीपत में दर्ज किया है। मामले की जांच ASI नरेंद्र को सौंपी गई है। पुलिस अब ऑटो ड्राइवर की तलाश में जुटी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!