हरियाणा के रेवाड़ी में दिनदहाड़े कार सवार दो युवक ने एक युवती का किडनैप कर लिया। युवती बचने के लिए भागी भी, लेकिन युवकों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में युवती के पूरे कपड़े तक फट गए और वह निवस्त्र हो गई। इसके बावजूद युवक नहीं रुके और मारपीट कर युवती को नग्न अवस्था में ही हाथों में उठाकर कार में डालकर फरार हो गए।

इस पूरे घटनाक्रम को देख एक राहगीर ने डायल 112 और 100 नंबर पर कॉल की, कोई रिस्पोंस नहीं मिला। इसेक बाद उसने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। फिलहाल, पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों और उनकी कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

उधर, एसपी ने इस मामले की जांच सीआईए को सौंपी है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती मूल रूप से यूपी के लखनऊ की रहने वाली है। वह यहां इवेंट कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही है। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई है। अब पुलिस युवती के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!