राजस्थान में शादी समारोह के दौरान लड़कियों से बदतमीजी करने से टोकने पर हरियाणा के भिवानी जिले के गांव बलियाली में उत्तराखंड के एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दूल्हे के मौसेरे भाई की हत्या मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मर्डर सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
उत्तराखंड के जिला हरिद्वार के रुड़की के करीब 41 वर्षीय राकेश अपने मौसेरे भाई (मौसी के लड़के) भिवानी जिले के गांव बलियाली के रोहित की शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब 3 दिन पहले आए थे। मंगलवार को रोहित की बारात राजस्थान में गई हुई थी। पुलिस के अनुसार जिसमें खुद राकेश भी गया हुआ था।
वहीं गांव के कई लोग भी शामिल हुए थे। शादी के दौरान राजस्थान में आरोपी युवकों ने वहां मौजूद लड़कियों व महिलाओं के साथ बदतमीजी की। जिसके कारण राकेश व परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें टोक दिया और रोक दिया। हालांकि वहां मामला जल्दी ही शांत हो गया। बारात में शामिल सभी लोग शादी के बाद घर आ गए। इसके बाद बुधवार को रोहित अपनी नवविवाहत पत्नी के साथ गांव में पूजा पाठ के लिए गांव में गए हुए थे।
इस दौरान परिवार के लोग भी साथ गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने पीछे से घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें राकेश की मौत हो गई।
