हरियाणा में मौसम में बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 8 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे हो गया है। दिन के समय धूप खिलने के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है।

आज बादल छाने के अलावा, कल बुधवार से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 5 मार्च से हवाओं में बदलाव होगा।

यह उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि, 28 फरवरी को हुई बारिश और कई स्थानों पर ओलावृष्टि के बाद से ही रात का तापमान नीचे जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में मौसम के बदलाव को देखते हुए कृषि विज्ञानियों ने गेहूं उत्पादक किसानों से खेतों में पानी खड़ा नहीं रहने की सलाह दी है। इससे गेहूं की फसल तेज हवा में बिछ सकती है। वहीं दिन के बढ़ते तापमान में भी किसानों की चिंता बढ़ रही है।

हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर चला गया है। 25 डिग्री से ऊपर तापमान होने से गेहूं की फसल प्रभावित होती है। हालांकि रात्रि तापमान अभी भी सामान्य से नीचे चल रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!