अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा और उनके पति कबड्डी खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा के बीच चल रहा वैवाहिक विवाद सुर्खियों में है। स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा के खिलाफ दहेज की मांग और घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया, जबकि दीपक हुड्डा ने स्वीटी और उनके परिवार पर प्रॉपर्टी और कैश हड़पने का आरोप लगाते हुए रोहतक में एफआईआर दर्ज कराई।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी के मशहूर खिलाड़ी दीपक हुड्डा के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। करीब तीन साल पहले हुई इन दोनों की शादी के बाद से रिश्तों में तनाव की खबरें चल रही थी, जो पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान और गहरा गईं। वहीं स्वीटी ने अपने पति दीपक हुड्डा और उनकी बहन पूनम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने स्वीटी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के फेमस खिलाड़ी व अर्जुन अवार्डी स्वीटी बूरा और उनके पति दीपक हुड्डा का मामला अब और बिगड़ता जा रहा है। रोहतक में बॉक्सर स्वीटी बूरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। स्वीटी बूरा के पति दीपक हुड्डा ने यह केस दर्ज करवाया है। हालांकि इससे पहले स्वीटी भी दीपक पर केस दर्ज करवा चुकी है। साथ ही दहेज में फॉर्चुनर व पैसे की मांग कर चुकी है।
बता दें कि दीपक ने स्वीटी और उनके परिवार पर उनकी जमीन और पैसा हड़पना का आऱोप लगाया हैं। इसकी शिकायत हुड्डा ने SP को दी थी। SP ने पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए थे।
