यूपी के बागपत की रहने वाली महिला है। करीब 5 साल पहले उसका निकाह सनौली खुर्द गांव के रहने वाले मुस्तफा के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे अक्सर कम दहेज लाने की बात कहकर पीटा। अक्सर उसके साथ गाली-गलौज की जाती थी।

कई बार इस मामले का पंचायती तौर पर भी निपटारा हुआ। आरोपियों ने अपनी गलती मानी, लेकिन घर ले जाने के बाद उसका रवैया उसी तरीके का हो जाता था। एक-दो दिन बाद फिर उसके साथ मारपीट की जाती थी। वह दो बेटियों की मां है। बच्चों का क्या होगा, यही सोच कर वह ये सब प्रताड़तनाएं सहती रही।

19 अगस्त की देर रात करीब 2 बजे वह सो रही थी। इसी दौरान वहां उसके पति ने उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दवाब बनाया। उसने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की शुरू कर दी गई। यहां तक की उसका गला घोंट कर भी हत्या करनी चाही। इससे भी बात नहीं बनी तो पति ने उसे जबरन जहर पिला दिया। आरोप पति पहले ही जहर लेकर आया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!