रोहतक के सेक्टर 35 सनसिटी निवासी सुमित्रा ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसका बेटा अमित प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है, जिसने ऑफिस किया हुआ है। सोमवार को वह अपनी पुत्रवधु अनिसा और पोते करण व पराग के साथ घर पर थी। इसी दौरान तीन व्यक्ति दरवाजे पर आए। जिन्होंने डोरबेल बजाई तो दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद आरोपी जबरन घर में घुस आए। जिनमें एक करोथा निवासी अमित उर्फ मिता व गांव टिटोली निवासी सुनील थे।
सुमित्रा ने बताया कि उसके बेटे अमित ने आरोपी अमित उर्फ मिता से डेढ़ साल पहले 30 लाख रुपए लिए थे। जो पैसे वापस भी किया जा चुके हैं। लेकिन अब वह 65 लाख रुपए मांग रहा है। अमित उर्फ मिता ने जबरन एक फ्लैट एग्रीमेंट भी अपने नाम करवा लिया। उसके बेटे की गैरमौजूदगी में आरोपियों ने घर में घुसकर डराया-धमकाया। आरोपी अमित उर्फ मिता ने पिस्तौल भी दिखाई और 65 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गए। आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में आए थे। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
