पानीपत जिले में मुनक नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। जिसके चलते पति की मौत हो गई। पत्नी के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में सरिता देवी ने बताया कि वह करनाल की रहने वाली है। वह दो बच्चों की मां है। 25 फरवरी को वह किसी निजी काम से पानीपत गई थी। पति मुकेश रिफाइनरी में प्राइवेट नौकरी करता है।

शनिवार शाम को वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर रिफाइनरी से दिल्ली पैरलर नहर से होते हुए घर जा रहे थी। जब वे मुनक पुल से थोड़ा पहले पहुंचे तो उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिस वजह से उसके पति मुकेश को सिर में चोट लग गई। बाइक भी श्रतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर बाद वहां पर उसका देवर संदीप व जेठ पवन भी आ गए, जो मुकेश को घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत करनाल के कल्पना चावला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!