आमतौर पर कोई अभिनेता जब किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होता है, तो कहा जाता है अपने स्वार्थ के लिए सितारों का इस्तेमाल किया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के बारे में आप क्या कहना चाहंगे। ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि बीते दो दिनों से इन दोनाें को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगाें का तो यह भी कहना है कि परिणीति भी स्वरा भास्कर के नक्शे कदम पर चल रही है।

दरसअल इन अफवाहों तब जोड़ पकड़ा जब वीरवार रात  ‘आम आदमी पार्टी’ के सांसद राघव चड्ढा और  बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक साथ स्पॉट किया गया। डिनर डेट पर निकला ये कपल दस दौरान व्हाइट शर्ट में ट्विनिंग करता नजर आया। बस फिर क्या था लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे। सोशल मीडिया ने तो दोनों के रिश्ते पर मुहर तक लगा दी। 

अभी चर्चाओं का दौर चल ही रहा था कि परिणीति और राघव फिर एक साथ नजर आ गए। दोनों एक ही कार में लंच के लिए पहुंचे। इस दौरान राघव कैजुअल शर्ट और डेनिम में काफी कूल नजर आ रहे थे तो वहीं परीणीति ब्लैक आउटफिट में क्यूट लग रही थी। पिछले दिनों ही इंटरव्यू में परिणीति ने जल्द शादी करने की इच्छा जताई थी, ऐसे में  उनके रिश्ते को लेकर  चर्चाएं और तेज हो गई है। 

इसी बीच मौका लगते ही जब मीडिया ने आप नेता से उनके रिश्ते के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के सवाल न करिए। इसके बाद जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो वह बोले- अगर मैं शादी करूंगा तो आपको जरूर बताउंगा।सवालों से बचने के लिए उन्होंने थैंक्यू कहकर बात वहीं खत्म कर दी। 

बता दें कि परिणीति और राघव को इसी साल  लंदन में इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स का सम्मान मिला था। एक मीडिया चैनल का कहना है कि वह दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे के साथ रिश्ते में नहीं हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों ने ‘लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स’ में एक साथ पढ़ाई की है और उनके कुछ कॉमन फ्रेंड्स भी हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!