हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश आ सकती है। मौसम विभाग ने आज (21 जून को) हरियाणा के 4 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ छिटपुट बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, शनिवार को पूरे प्रदेश में उमस और तपन का जोर रहा, जिससे दिन के औसत अधिकतम तापमान में 1.1°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

रोहतक 40.9°C पारे के साथ प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा, जबकि फतेहाबाद और भिवानी में हुई हल्की बूंदाबांदी ने स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। मौसम विभाग ने सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर 25% बारिश की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा। कल 22 जून को बारिश का दायरा बढ़ेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों में आंधी के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

मौसम में हल्की हलचल जारी रहेगी। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिससे गर्मी एक बार फिर आमजन को परेशान कर सकती है।

हरियाणा में इस बार जून के महीने में भीषण गर्मी में भी जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 18 जून तक पूरे हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 20 जून के बीच पूरे हरियाणा में 26.4 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस पीरियड में सामान्य बारिश 24.9 MM मानी जाती है।

इस बार हरियाणा में सामान्य के मुकाबले 6% अधिक बारिश हुई है। अगर केवल पिछले हफ्ते (12 जून से 18 जून) की बात करें, तो इस दौरान सामान्य 13.5 MM के मुकाबले 50% अधिक यानी 20.2 MM बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!