देश के कई हिस्सों में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। बिहार और पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड के चलते करीब 200 यात्री फंस गए हैं। मानसून की बारिश के बीच कई राज्यों में हालात बिगड़ गए हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 लोगों की जान चली गई। बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।उधर, उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड हुआ है। पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिरने से रास्ता बंद हो गया। इसके कारण करीब 200 यात्री हाईवे पर फंस गए हैं और घंटों से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!