Operstion Sindoor: पंजाब और चंडीगढ़ में पाकिस्तानी हमलों के बाद हरियाणा के अंबाला में भी एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। लोगों को छतों से घर के भीतर जाने को कहा गया है। अंबाला में आर्मी कैंट के अलावा एयरफोर्स स्टेशन भी है। यह पहली बार है कि अंबाला में एयर अटैक का अलर्ट जारी किया गया है। इसके तुरंत बाद अंबाला में स्कूल-कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्‌टी कर दी गई है। इसके अलावा चंडीगढ़ में एयर अटैक को देखते हुए पंचकूला में भी सुबह सायरन बजे। यहां पूरा प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसके अलावा नूंह में भी पुलिस ने आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

वहीं हिसार से दिल्ली और अयोध्या आने-जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई है। एयरपोर्ट को कल ही विजिटर्स के लिए बंद किया जा चुका है।

एयर अटैक से सावधानी के लिए बड़े फैसले…

पंचकूला में 2 दिन के लिए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब बॉर्डर के साथ लगते सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और अंबाला में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों समेत सेहत विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। उनके हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में 25% बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं। इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाने को कहा गया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। अफवाहों पर ध्यान न दें और खबरों की पुष्टि करें। घर में सुरक्षित स्थान और इमरजेंसी किट तैयार रखें। मानसिक संतुलन बनाए रखें और सकारात्मक रहें। पड़ोसियों और बुजुर्गों की सहायता करें। डर से बचें, तैयारी करें और खुशी देने वाली गतिविधियों पर ध्यान दें।

गुरुग्राम में IMA ने वार रिलीफ टीम बनाईडिस्ट्रिक्ट प्रेजिडेंट डॉ. अजय अरोड़ा के नेतृत्व में 50 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल किए गएविभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे.. 2 हजार से अधिक डॉक्टरों के ब्लड ग्रुप की जानकारी ली गई हैं I डॉक्टर मौके पर ही पीड़ित को ब्लड डोनेट करेंगे, जरूरत पड़ने पर आरक्षित बेड की संख्या 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत की जाएगी

अंबाला में एयर फोर्स बेस की ओर जाने वाली सड़क बंदएयर फोर्स बेस की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस अधिकारी तैनात हैं। यह सड़क अब बंद कर दी गई है।

अंबाला कैंट में अलर्ट के बाद आने वाले वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। अंबाला में तत्काल प्रभाव से सभी स्कूल कॉलेज आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्कूलों में छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। एयर अटैक के अलर्ट के बाद एयरफोर्स स्टेशन की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। पहले यहां बाहरी गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!