हरियाणा-पंजाब में शनिवार को हुई मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन में मानसून चंडीगढ़, हिमाचल और पंजाब के सभी इलाकों को कवर कर लेगा। आज हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में ज्यादा मौसम खराब रहेगा।

वहीं, पंजाब के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, मानसा, पटियाला और मोहाली में मौसम ज्यादा खराब रहने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

उधर, हिमाचल के 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। चंबा, कुल्लू, किन्नौर, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में यलो अलर्ट है।

हरियाणा में शनिवार को बेशक कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली, लेकिन 24 घंटे के दौरान औसतन तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सिरसा का तापमान सबसे ज्यादा 41 दर्ज किया गया। इसके बाद हिसार 40 डिग्री दर्ज किया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!