रोहतक में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने CBI द्वारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे तो पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं व नेताओं पर लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज से एक कार्यकर्ता घायल भी हो गया।

दिल्ली की डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को सीबीआइ ने शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया। इसको लेकर आप ने रोहतक में प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता व नेता रोहतक के मानसरोव पार्क में एकत्रित हुए। जहां से प्रदर्शन करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले ही भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर तैनात थी।

आप कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जाने से रोकने के लिए बेरिकेट्स लगाए हुए थे। लेकिन आप कार्यकर्ता विरोध दर्ज करवाने के लिए बेरिकेट्स को पार करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को पहले रोकने का प्रयास किया और फिर लाठीचार्ज कर दिया।

आप के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज पर कार्यकर्ताओं व नेताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीति के तहत लोगों की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन वे रुकने व छुकने वाले नहीं हैं। भाजपा की गलत नीतियों के विरुद्ध लगातार लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पिछले दिनों जब आम आदमी पार्टी ने रोहतक में प्रदर्शन किया तो सभी भाजपा के प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे। जहां पर आप कार्यकर्ता बेरिकेट्स लांघकर भाजपा कार्यालत तक जा पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस के साथ भी कहासुनी हो गई थी। लेकिन सोमवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!