हिसार/आदमपुर। गांव खारा बरवाला में सोमवार को अंजाम दिए गए रजनीश हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है। रजनीश पर कई मामले दर्ज थे और पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा था।

थाना आदमपुर प्रभारी एवं जांच अधिकार सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि एसपी सिद्धान्त जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। वारदात के महज 24 घंटे के अंदर आरोपी खारा बरवाला निवासी जयराम व अक्षय जाजुदा को गिरफ्तार कर लिया। खारा बरवाला निवासी गौतम ने रिपोर्ट में बताया कि भाई रजनीश व विष्णु की गांव के ही जयराम व अक्षय जाजुदा के साथ रंजिश चल रही थी। 13 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह और रजनीश मोटरसाइकिल पर मंडी आदमपुर से दूध लेकर खारा बरवाला स्थित अपने घर जा रहे थे। मोटरसाइकिल में हवा कम होने के कारण उन्होंने पंवार फिलिंग स्टेशन पर बाइक रोक ली। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रजनीश के खिलाफ लड़ाई-झगड़े और चोरी से संबंधित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर था। आरोपी अक्षय जाजुदा के खिलाफ भी पहले से लड़ाई-झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस हत्या के पीछे की रंजिश और अन्य कारणों की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांची जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!