पानीपत के बापौली कस्बे से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,जहां 21 वर्षीय युवक ने 8 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म किया। उसके बाद बच्ची का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। इस मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें पड़ोस का रहने वाला डेला उर्फ राजेश (21) मुंह बांधकर बच्ची को उठा कर ले गया, जिसके बाद गांव के जोहड़ के पास बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और बच्ची को मरा समझकर छोड़कर फरार हो गया। इस मामले का पता तब चला, जब खेलते हुए बच्चे घटना स्थल तक पहुंच गए, जिसके बाद परिजन बच्ची को खून से लथपथ अवस्था में घर ले आए। इस मामले में बापौली थाना प्रभारी प्रलाद सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दी  है कि उसकी बच्ची को  चीज देने के बहाने पड़ोसी युवक ने  हवस का शिकार बनाया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!