भारत की पूर्व महिला स्टार पहलवान और वर्तमान में जुलाना की विधायक विनेश फोगाट लापता हो गई हैं, अगर कहीं दिखे तो जुलाना वालों को सूचित करें। जी हां, ये अपील हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के जरिए किया जा रहा है जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि विधानसभा सेशन में हिस्सा न लेने की वजह से सोशल मीडिया पर उनके ‘लापता की तलाश’ के पोस्टर वायरल किए गए थे। जिसके बाद पहली बार विनेश फोगाट की इस पर प्रतिक्रिया आई है।

कांग्रेस MLA ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने उनके गुमशुदा के पोस्टर को लेकर पलटवार किया है। जींद पहुंचीं विनेश फोगाट ने कहा- ”कुछ नहीं, ये बहुत छोटी सोच है। अभी विधायक बने एक महीना हुआ। इतने में ही ये लोग गुमशुदा की तलाश करने लगे। इनको हजम नहीं हो रहा कि कोई लड़की जुलाना विधानसभा से पहली बार टिकट लेकर चुनाव जीत गई।”

विनेश ने मीडिया से बातचीत में आगे कहा- ”मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं जुलाना में ही हूं। जिंदा हूं और कहीं गुमशुदा नहीं हूं। मैं अपनों के बीच रही हूं और अपनों के बीच ही रहेंगे।” बता दें कि विधानसभा सेशन में हिस्सा न लेने की वजह से सोशल मीडिया पर उनके ‘लापता की तलाश’ के पोस्टर वायरल किए गए थे। जिसके बाद पहली बार विनेश फोगाट की इस पर प्रतिक्रिया आई है।

विनेश ने जनसमस्या सुनने को दरबार कहे जाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अपने लोग आ रहे हैं। मैं उनकी बात सुन रही हूं। यह काम लगातार होता रहेगा। कोई आएगा ताे उसकी बात सुनेंगे। कोई काम होगा तो हम करेंगे। विनेश ने कहा कि अभी मेरे पति यहां हैं। 2-3 भाई हैं, वह भी पूरा संभाल रहे हैं। वह सभी चीजों को नोट करते हैं। हफ्ते में 2 दिन मैं भी यहां पर रुकती हूं।

इसी महीने 13-14 नवंबर और 18-19 नवंबर को विधानसभा का सत्र हुआ था। प्रदेश में नई भाजपा सरकार बनने के बाद यह पहला सत्र था। जिसमें विनेश फोगाट गैरहाजिर रहीं। जिस दौरान सत्र चल रहा था, उस वक्त वह महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहीं थी।जब यह बात सार्वजनिक हुई तो सोशल मीडिया पर उनके लापता विधायक की तलाश से पोस्टर जारी कर दिए गए। पोस्टर में लिखा गया कि विनेश पूरे सत्र से लापता रहीं, किसी को पता चले तो इसके बारे में जुलाना वालों को सूचित करें।

विनेश फोगाट हरियाणा की पहलवान हैं और मूल रूप से चरखीदादरी के बलाली गांव की रहने वाली हैं। विनेश इसी साल पेरिस ओलिंपिक में 100 ग्राम ज्यादा वजन की वजह से फाइनल मुकाबले से पहले बाहर हो गईं। हालांकि इससे एक दिन पहले विनेश ने 3 पहलवानों को हराया था। इसके बाद विनेश वापस लौटीं और चुनाव से पहले कांग्रेस जॉइन कर ली। कांग्रेस ने विनेश को जुलाना से उम्मीदवार बनाया और वह सीट जीतने में कामयाब रहीं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!