हरियाणा की पूर्व रेसलर व जुलाना से कांग्रेस की विधायक विनेश फोगाट ने सोमवार को जुलाना मंडी के अधिकारियों को फटकार लगाई। वह मंडी में निरीक्षण के लिए पहुंची थीं तो उन्हें गेहूं को तोलने वाले कांटे में 2 क्विंटल की गड़बड़ी मिली।

इस पर उन्होंने मार्केट कमेटी के उपसचिव से कहा कि तोल में इतना बड़ा अंतर है, किसानों को नुकसान हो रहा है, और अधिकारी गंभीर ही नहीं हैं। जब अधिकारी ने कहा कि सभी किसानों को तोल की पर्ची दी जा रही है, स्टाफ की कमी है। इस पर विधायक भड़क कर बोलीं- तो क्या सीजन खत्म होने के बाद स्टाफ आएगा?

विधायक विनेश फोगाट ने मंडी में किसानों के अनाज को अलग-अलग कांटों पर 2 बार तोलने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजाना शाम को कांटों की जांच करवाई जाए। यदि कोई कमी मिलती है तो उसे ठीक किया जाए।

सोमवार दोपहर को विनेश फोगाट जुलाना मंडी में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले गेहूं तोलने वाले कांटे की जांच करवाई, क्योंकि उनका कहना था कि इससे संबंधित उन्हें कई किसानों से शिकायत मिल रही है। जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो कांटे में गड़बड़ी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!