Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

हरियाणा के गुरुग्राम में एक लेडी कैब ड्राइवर के सामने दूसरे कैब ड्राइवर द्वारा कथित तौर पर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि वह सेक्टर-29 स्थित ईवी चार्जिंग स्टेशन पर अपनी कार चार्ज कर रही थी। इसी दौरान पास में खड़ी दूसरी कैब में बैठा ड्राइवर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने लगा।

महिला का आरोप है कि ड्राइवर ने सिर्फ मोबाइल पर वीडियो नहीं देखा, बल्कि बार-बार मोबाइल की स्क्रीन उसकी तरफ करने लगा। शुरुआत में महिला ने विवाद बढ़ने के डर से उसकी हरकत को नजरअंदाज किया। लेकिन जब ड्राइवर की हरकतें जारी रहीं तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

चार्जिंग स्टेशन पर हुआ पूरा मामला

महिला के अनुसार, वह सेक्टर-29 में ‘टाटा इंटीरियर’ के पास बने ईवी चार्जिंग स्टेशन पर अपनी इलेक्ट्रिक कैब चार्ज करने पहुंची थी। उसने कार चार्जिंग पॉइंट पर लगाई और चार्जिंग पूरी होने का इंतजार करने लगी।

इसी दौरान उसके पास दूसरी कैब भी चार्जिंग के लिए खड़ी थी। आरोप है कि दूसरी कैब का ड्राइवर अपनी गाड़ी में बैठकर काफी देर तक मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखता रहा।

महिला का आरोप है कि ड्राइवर जानबूझकर मोबाइल की स्क्रीन उसकी ओर कर रहा था।

कार से उतरकर ड्राइवर को टोका

कुछ देर तक महिला अपनी कार में ही बैठी रही। जब ड्राइवर की कथित हरकतें जारी रहीं तो वह अपनी कार से बाहर आई और उसे टोक दिया।

महिला ने ड्राइवर से सवाल किया कि वह उसकी तरफ मोबाइल करके इस तरह के वीडियो क्यों देख रहा है। इस दौरान दोनों के बीच बहस भी हुई। वायरल वीडियो में ड्राइवर आरोपों से इनकार करता हुआ नजर आ रहा है।

सिक्योरिटी स्टाफ से की शिकायत

बहस के बाद महिला चार्जिंग स्टेशन पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद उसने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

महिला का कहना है कि वह मामले की पुलिस में शिकायत भी देगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कई लोगों ने महिला के हिम्मत दिखाने की तारीफ की और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं कुछ यूजर्स ने यह सवाल भी उठाया कि अगर ड्राइवर अपनी गाड़ी में वीडियो देख रहा था तो महिला को इससे क्या परेशानी थी।

पुलिस को अभी शिकायत का इंतजार

सेक्टर-29 थाना एसएचओ सत्येंद्र के अनुसार, अभी तक महिला कैब ड्राइवर की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।

SHO ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी। अगर महिला की ओर से शिकायत मिलती है तो मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और महिला की शिकायत का इंतजार कर रही है। मामले में वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!