सेक्टर 1 वासी एक पूर्व बैंक कर्मी के क्रेडिट कार्ड से शातिरों ने बीते शनिवार की रात को सात बार में 448024 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले के बारे में अर्बन स्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उसके पास आईसीआईसीआई बैंक का 5 लाख रुपए की लिमिट का क्रेडिट कार्ड है। 16 अप्रैल की रात को 10:16 बजे उसके फोन पर क्रेडिट कार्ड से पैसे निकलने का मैसेज आया। रात 10:34 बजे तक 7 बार में (15000, 49500, 96800, 86700, 83540, 76500, 39884) कुल 448024 रुपए निकाल लिए। बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर क्रेडिट कार्ड बंद करवाया। मामले की सूचना अर्बन स्टेट थाना पुलिस को दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!