भारत के हर राज्य की एक अलग परंपरा है। यह पर बहुत से अलग-अलग जाति- भाषा के लोग रहते हैं जो कई परंपराओं और रीति-रिवाजों का पालन करते हैं। ऐसे ही अनोखी परंपरा का भारत में एक शहर है जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होगें। दरअसल हम पलिताना शहर की बात कर रहे हैं। गुजरात में स्थित यह एक ऐसा शहर है जो पूरी तरह से शाकाहारी है। यहां पर मीट पूरी तरह से बैन है। आपको बता दें की यह दुनिया का इकलौता शाकाहारी शहर है।

2014 में गुजरात सरकार ने इसे संपूर्ण शाकाहारी घोषित किया था। यहां पर पूरी दुनिया से जैन धर्म को मानने अनुयायी बड़ी तादाद में पहुंचते हैं। पालीताना शहर में जैन मंदिरों की संख्या काफी है।  आपको बता दें कि यह शहर गुजरात के भावनगर जिले में स्थित है। यहां शत्रुजय की पहाड़ियां है।  ये दुनिया की ऐसी अकेली पहाड़ी है जहां करीब 900 से अधिक मंदिर है। 2014 में यहां सैकड़ों जैन मुनि और संतों ने भूख हड़ताल करते हुए सरकार से जानवरों को मारने पर रोक लगाने के साथ बूचड़खानों को बंद करने की मांग की थी। संतो के विरोध के आगे राज्य सरकार को झुकना पड़ा। मान्यता है कि कई ऋषि-मुनियों को यहां मोक्ष मिला था। ऐसे में लंबे समय से जैन मुनियों की मांग को पूरा करते हुए यहां कड़ा कानून बनाया गया और इस नियम को तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई हुई जिससे पालीताना दुनिया का पहला शाकाहारी शहर बन पाया।

अगर आप भी इस शहर की ये खासियत को जानकर यहां घूमना चाहते हैं तो आपको पालीताना पहुंचने के लिए, गुजरात के भावनगर से किसी बस या टैक्सी का इंतजाम करना होगा। यह जगह शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके साथ ही साथ आप बड़ोदरा या अहमदाबाद से रेल या बस के द्वारा भी यहां पहुंच सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!