कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर दीपिका यादव ने एक वीडियो जारी कर हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी। दीपिका ने रेवाड़ी जिला परिषद के BJP समर्थित चेयरमैन मनोज यादव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो शेयर की। साथ ही वीडियो पोस्ट में-भाजपा और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर सवाल उठाए हैं। बोलीं-

बीजेपी के 40 एमपी-एमएलए पर बलात्कार का मामला है। पता नहीं क्यों बीजेपी में पदाधिकारियों को भी लगने लगा है कि आप चाहे बलात्कार करो, दूसरी महिलाओं से संबंध रखो, महिलाओं को लेकर कुछ भी करो, इसका लाइसेंस आपको बीजेपी सरकार देती है। क्योंकि आप बीजेपी में एक पद पर बैठे हैं। क्या आपको अधिकार बनता है, समाज में रहकर या बाहर जाकर कुछ भी कर सकते हैं।

वीडियो में आगे कहा- आप सरकारी पद पर आए, आप इलीगल दो शादियां करें, तीन करें, आपको कोई कुछ नहीं करेगा… क्या जनता सवाल नहीं करेगी? क्या इससे हमारे समाज में गंदगी नहीं फैलेगी?

इस वीडियो के जारी होते ही रेवाड़ी चेयरमैन और उस महिला का बयान भी सामने आया, जिसे मनोज यादव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में बताया जा रहा है। महिला ने दो वीडियो जारी किए। जिनमें कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी दूसरे का घर बिगाड़ना सही नहीं है।

वीडियो वायरल करने वालों पर एफआईआर कराने की बात कही। जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव ने दिन में इस मामले में कुंड पुलिस चौकी में शिकायत भी दी है। दोपहर बाद, अपनी पत्नी के साथ मीडिया के सामने आया। पत्नी ने कहा-मेरे पति का कोई दोष नहीं है।

इधर, कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी और भाजपा की जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। छाबड़ी ने कहा-वीडियो देखी है, लेकिन इसके बारे में दीपिका ही जाने। वहीं, पोपली ने कहा-वीडियो देखा ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!