हरियाणाा में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीन का संकट खड़ा हो गया है। फरवरी के बीच में राज्य को मिली वैक्सीन की आखिरी खेप 31 मार्च को खत्म हो गई है। जबकि सूबे में 24 घंटे के दौरान अब तक सबसे अधिक 835 नए केस सामने आए हैं। संक्रमण दर 8.37 फीसदी पहुंच गई है। हरियाणा में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 3210 पहुंच गई है।

कुल केस

गुरुग्राम – 404
फरीदाबाद -113
करनाल- 50
हिसार -28
अंबाला- 30
यमुनानगर- 26
झज्जर- 36
रोहतक -21

 इनकी संख्या 9 हजार से पार पहुंच गई है। ज्यादा सैंपलों के साथ ही नए केसों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही संक्रमण की दर में भी इजाफा हुआ है। सूबे की संक्रमण दर 1.01 प्रतिशत थी, जो आज आठ के पार हो गई है।हरियाणा में 31 मार्च तक राज्य में 4.55 करोड़ लोगों ने कोविड की खुराक ली है। इसमें 2.36 करोड़ ने पहली, 1.98 करोड़ ने दूसरी और तीसरी खुराक (बूस्टर डोज) 2.01 लोगों ने ही ली है। हालांकि इस समय बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रही है, लेकिन वैक्सीन नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है।

हरियाणा में कोरोना से इस साल अब तक 5 जिलों में मौत के मामले सामने आ चुके हैं। इस साल सूबे में संक्रमण से कुरुक्षेत्र में 5वीं मौत का एक मामला सामने आ चुका है। इससे पहले पंचकूला, यमुनानगर, गुरुग्राम और करनाल में 1-1 संक्रमित की मौत हो चुकी है। सूबे में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 10,719 पहुंच चुकी है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!