बेटी वाले बयान पर हुए विवाद पर रेणु भाटिया के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन की नियुक्ति कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को चेयरपर्सन और मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया

इसके साथ ही महिला आयोग में पांच सदस्य भी नियुक्त हुई है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेशों में नारनौल की पूर्व चेयरपर्सन भारती सैनी, सुनीता लोहचब, सुमन शहजादवाला, डॉ. अनुकम्पा गर्ग, सुनीता चौहान का नाम शामिल है। आदेश के अनुसार, इन सदस्यों की नियुक्ति की सेवा शर्तें और नियम मुख्य सचिव कार्यालय, राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से 26 मई 2026 को जारी निर्देशों के अनुरूप लागू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!