हरियाणा में हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह के भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने पर बवाल मचा हुआ है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके इस्तीफे को लेकर सियासी गलियारों में कई मायनों लगाए जा रहे हैं। इस्तीफे के बाद उन्होंने अपने बयानों से भाजपा को सीधे-सीधे कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने इस्तीफे की 4 बड़ी वजह बताई हैं।
वहीं इस्तीफे के बाद डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने कहा- “लोग खुद नहीं बदलते, खुदा बदलते हैं।”
बृजेंद्र सिंह हिसार संसदीय क्षेत्र से संसद सदस्य हैं। उन्होंने 1998 के बैच में सिविल सेवा परीक्षा में 9वीं रैंक प्राप्त की थी। 21 वर्षों तक हरियाणा में सेवा करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से 2019 स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर उन्होंने भाजपा जॉइन की थी। इसके बाद हिसार से भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया।
दुष्यंत चौटाला : हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म (X) पर लिखा है कि दर-दर पे जाकर दुआ बदलते हैं, लोग ख़ुद नहीं बदलते, ख़ुदा बदलते हैं। उससे पहले शनिवार को डिप्टी सीएम ने एक सभा के दौरान चौधरी बीरेंद्र सिंह पर हमला बोला था। उन्होंने बीरेंद्र सिंह की धमकी पर तंज़ कसते हुए उन्हें ‘तारीख़ पर तारीख़’ देने वाला नेता बताया था।
चौटाला ने कहा था कि चौधरी बीरेंद्र सिंह जैसा कोई भी नेता राज्य या पूरे देश में नहीं होगा, जो अल्टीमेटम पर अल्टीमेटम दे रहे हैं। यदि उन्हें कोई निर्णय लेना है तो अपनी राजनीतिक हैसियत से लें, जेजेपी की चिंता करना वे छोड़ दें।”

