रोहतक के गांव कबूलपुर निवासी अत्तर सिंह ने शिवाजी कॉलोनी थाने में हादसे की शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि वे पांच भाई हैं। उसका बड़ा भाई करीब 66 वर्षीय रामचंद्र रोहतक में मोची (जूते पॉलिश) का काम करता है। रोजाना की तरह वह गुरुवार को भी देर शाम अपना काम खत्म कर साइकिल पर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव रिटौली के पास स्थित ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

टायर रामचंद्र के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने मृतक रामचंद्र के भाई के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि रामचंद्र 2 बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) का पिता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!