रोहतक पुलिस की टीम ने एकता कॉलोनी के पास सीवर मे मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले मे शामिल रहे 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ़्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 14.02.2022 को पुलिस को सूचना मिली की एकता कॉलोनी से कन्हेली डेरियो की तरफ जाने वाली गली मे नजदीक काली माता मंदिर के पास सीवर के गड्डे मे एक युवक की लाश पडी हुई है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की। लाश को गड्डे से बाहर निकाला गया। लाश की शिनाख्त के प्रय़ास किये गये। युवक की पहचान के लिये लाश को डैड हाउस मे रखा गया। दिनांक 17.02.2022 को मृतक युवक की पहचान रामआश्रय पुत्र परमेश्वर निवासी बिहार के रुप मे हुई। पीतम की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कॉलोनी मे अभियोग संख्या 116/2022 अंकित किया गया।
मामले की जांच सीआईए-2 स्टाफ स.उप.नि संदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.07.2026 को 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी संतोष पुत्र देवनारायण निवासी गांव तमौतपरसा बिहार को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे आरोपी निलेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
वारदात का खुलासा-
मृतक युवक अपने पास नगद राशि रखता था। दोनो आरोपियो ने नगद राशि लेने के लिये रामआश्रय का गला घोटकर व लोहे की राड से हमला कर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रामआश्रय की लाश को सीवर के गड्डे मे डालकर मौके से फरार हो गये।

गिरफ्तार आरोपीः-
संतोष पुत्र देवनारायण निवासी गांव तमौतपरसा बिहार

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 116 दिनांक 14.02.2022 धारा 302, 201, 34, 382, 404 भा.द.स. थाना शिवाजी कॉलोनी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!