रोहतक में सड़क हादसे में प्राइवेट कर्मचारी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई।

गांव जसिया निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेती बड़ी करता है। वे 4 भाई और एक बहन है। सबसे छोटा भाई सत्यवान (43) रोहतक की प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हर रोज की तरह वह सोमवार को भी अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था।

जब ड्यूटी खत्म करके वापस आ रहा था तो वह गांव ब्राह्मणवास फ्लाईओवर के ऊपर गांव सांघी-खिड़वाली कट के बीच में पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सड़क पर गिर गया और जिसमें उसको गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने सत्यवान को संभाला और रोहतक PGI में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाद में घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंच गए। मृतक सत्यवान को 2 बेटे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!