रोहतक में MDU के गेट नंबर 2 के बाहर पहलवानों के समर्थन में तथा WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण और सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल छात्र संगठनों ने कहा कि अब आंदोलन तेज होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। वहीं उन्होंने मांग की कि बृजभूषण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

MDU के छात्र संगठन सोमवार को एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार बृज भूषण को बचाने के लिए खिलाड़ियों पर बर्बरता कर रहे हैं। जिसका एक नजारा रविवार को भी देखने को मिला। जिसमें दिल्ली पुलिस ने खिलाड़ियों के घसीटते हुए हिरासत में लिया।

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFl) के राज्य अध्यक्ष विनोद गिल ने कहा कि जिन खिलाड़ियों ने तिरंगे को ऊंचा करने का काम किया। कल दिल्ली पुलिस ने उन खिलाड़ियों के साथ तिरंगे को भी रौंदने का काम किया। सरकार तानाशाही अपना रही है। जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। खिलाड़ी अपने हकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिसके लिए देशभर से खिलाड़ियों को समर्थन मिल रहा है।

दीक्षा छात्र संगठन से इंद्रजीत ने कहा कि सभी छात्र संगठन पहलवानों के समर्थन में खड़े हैं। जो भी पहलवानों की रणनीति होगी, उसके समर्थन में छात्र भी कदम उठाएंगे। सरकार ने जिन खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर वाह-वाही लूटने का काम किया था, आज उन्हीं खिलाड़ियों को न्याय के लिए सड़कों पर धक्के खाने पड़ रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!