लंबा इंतजार, फिए ऐलान और अब शादी का कार्ड…बाॅलीवुड के क्यूट कपल एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल पिछले कुछ दिनाें से चर्चा में छाए हुए हैं। वह दिन दूर नहीं जब यह दोनों हमेशा- हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। लॉकडाउन के बाद से ही इनकी शादी के इंतजार में बैठे फैंस वेडिंग कार्ड देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। 

खबरें हैं कि  ऋचा और अली इस महीने के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच इन कपल की शादी के कार्ड भी वायरल हो गया है, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। इस  वेडिंग कार्ड को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है  इन दोनों की शादी कितनी शानदार होने जा रही है। इसमें पुराने जमाने के रोमांस की झलक साफ दिखाई दे रही है। 

यह यूनिक कार्ड माचिस की डिब्बी की तरह दिखाई दे रहा है। रेट्रो थीम पर बने इस कार्ड में ऋचा और अली का साइकल पर बैठे नजर आ रहे हैं और उपर ‘कपल मैचेस’ लिखा हुआ है। कपल के वेडिंग इनवाइट को माचिस की डिब्बी के आकार में 90 के दशक का एक रेट्रो फील दिया गया है। ऐसे में लोगों को कहना है कि कार्ड ऐसा है तो शादी कैसी होगी। 

बताया जा रहा है इस शानदार कार्ड को ऋचा और अली के एक दोस्त ने डिजाइन किया है। बताया जा रहा है कि कपल की शादी के दो फंक्शन होंगे, एक मुंबई में और दूसरा दिल्ली में। इस खास मौके पर  करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। दरअसल यह दोनों 2021 में ही सात फेरे लेने जा रहे थे लेकिन  लॉकडाउन की वजह से शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई।  मार्च 2022 में भी शादी की खबरें सामने आई थी लेकिन किसी वजह से हो नहीं पाई। 

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!