रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। कभी भी जनहित के कार्यों की तरफ ध्यान नहीं दिया। जहां कांग्रेस सरकार है, वहां जनहित के कार्य करें तो शायद जनता में विश्वास पैदा हो सके।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक व हिमाचल की सरकार सही नहीं चल रही। हार पचाने के लिए कांग्रेस बहाने खोज रही है। कांग्रेस अब एसआईआर के खिलाफ बोल रही है। कभी वोट चोरी की बात करते हैं। अगर भाजपा वोट चोरी करती तो वोट का शुद्धिकरण क्यों करवाते।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कांग्रेस वोटों में हेराफेरी करती है। आज कांग्रेस की स्थिति उल्टा चोर कोतवाल को डाटे व चोर की दाढ़ी में तिनका जैसी हो गई है। जब चुनाव चल रहा होता है तो कांग्रेस कोई शिकायत नहीं करती। चुनाव खत्म होने के बाद आरोप लगाते है। बिहार में पहला चुनाव ऐसा है जिसमें एक बूथ पर भी दोबारा पोल नहीं हुआ।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिस राज्य में जनहित की बातें होती है, वहां की सरकारें काम करती है। बिहार में जिन परिवारों की आर्थिक व्यवस्था ठीक नहीं थी, उन्हें 10 हजार रुपए दिए। ऐसा करके बिहार सरकार ने कुछ गलत नहीं किया। छठ पूजा के लिए ट्रेनों की अच्छी व्यवस्था सरकार ने की थी।

मनोहर लाल ने कहा कि वोट डलवाने के लिए सरकार ने व्यवस्था की है तो अच्छी बात है। अधिक से अधिक वोट डलवाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी। लोग अपने किसी स्वार्थ के कारण नहीं गए, बल्कि वोट डालने गए थे, जो अच्छी बात है।

मनोहर लाल ने कहा कि रणनीति हमेशा एक रण को लड़ने के लिए नीति होती है। चुनाव में आवश्यकतानुसार नीति बनाते है। भाजपा लोगों को भ्रमित नहीं करती। बल्कि विपक्ष की कमियों को बताते हैं। जो समस्याएं होती है, उन्हें दूर करने का प्रयास करते है।

मनोहर लाल ने कहा कि बिहार में विधायक दल की मीटिंग में निर्णय लिया जाता है। वहां अकेले भाजपा नहीं है, बल्कि एनडीए की व्यवस्था है। अगर गठबंधन होता तो अभी तक विवाद हो चुका होता। बिहार में महागठबंधन का कुछ हो ना हो, लेकिन कांग्रेस के दोफाड़ जरूर होंगे।

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रोहतक में दो पोर्टल लॉन्च किए गए है, जिनमें एक नमस्ते रोहतक है। इसमें रोहतक की समस्याओं का समाधान करने के लिए चेटबॉट पर क्लिक करके अपलोड कर सकते है। दूसरा प्रशासन की पहल पोर्टल है, जिसमें एक क्यूआर कोड लगा होता है। जिस पर स्कैन करके कार्यालय की सारी जानकारी उसे मिल जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!