बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा का 10वां और आखिरी दिन है। आज पदयात्रा में मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव भी शामिल होंगे। शनिवार देर रात गायक बी प्राक, जुबिन नौटियाल और स्वाति मिश्रा पहुंचे।
जुबिन नौटियाल धीरेंद्र शास्त्री का हाथ पकड़कर चलते नजर आए। तीनों गायकों ने भजन गाया। इसके अलावा, काशी से आए ब्राह्मणों ने आरती की। धीरेंद्र शास्त्री यात्रा में भीड़ देखकर भावुक हो गए।
उन्होंने कहा- कोई बिहार तो कोई महाराष्ट्र से घर छोड़कर आया है। एक बालक की मां वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन फिर भी वह आया। इस बात ने मेरे हृदय को क्षीण-क्षीण कर दिया। कभी सोचा नहीं था कि हनुमान जी ऐसी यात्रा करवा देंगे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- यह देश बाबर का नहीं, रघुवर का है। इस देश को घुसपैठियों की धर्मशाला न बनने दें। घुसपैठियों को शरण देने वाले कान खोल कर सुन लेना चाहिए कि देश से गद्दारी न करें।
मथुरा में 55 किलोमीटर लंबी यात्रा आज पूरी होगी। इससे पहले साधु-संतों के प्रवचन होंगे और सनातन सभा होगी। धीरेंद्र कृष्ण बांके बिहारी का दर्शन करेंगे। इसके साथ ही यात्रा का समापन होगा। आज यानी 16 नवंबर को इसका समापन होगा। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा से होते हुए यात्रा मथुरा बॉर्डर के रास्ते यूपी में दाखिल हुई थी।
धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा के बारे में बताते-बताते भावुक हो गए। कोई बिहार तो कोई महाराष्ट्र से घर छोड़कर आया है। कई तो नौकरी छोड़कर आए हैं। एक बालक की मां वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन फिर भी वह आया। इस बात ने हमारे हृदय को क्षीण-क्षीण कर दिया। हमने तो कभी सोचा नहीं था कि हनुमान जी ऐसी यात्रा करवा देंगे।

