सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण के दिशा निर्देशों के तहत बम निरोधक दस्ते टीम व थाना सांपला की टीम ने संयुक्त रुप सेमिलकर बस स्टैण्ड सांपला, रेलवे स्टेशन व अनाज मंडी सांपला मे चैकिंग अभियान चलाया गया है। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन व अनाजमंडी सांपला मे व्यक्तियों से पूछताछ कर गहनता से चैकिग किया गया। बस स्टैंड पर बसों के अन्दर, पार्किंग एरिया व बस अड्डा परिसरमें जांच की गई।
अनाज मंडी मे स्थित दुकानो, खरीददारी करने वाले व्यक्तियो, सामान, भीड-भाड वाल स्थानो को बारिकी से चैककिया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है तथा सतर्क रहने बारे हिदायत दी गई।
रोहतक पुलिस द्वाराआमजन से अपील है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु, वाहन या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को नतो खुद छुएं और न ही किसी को छूनें दे। रोहतक पुलिस का सहयोग करें। रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।

