दिल्ली रोड स्थित मानसरोवर पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसकी कार्य योजना बनाने के निर्देश निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के टीम को दिए गए हैं। फिलहाल, पहली किस्त के 20 लाख रुपए की धनराशि नगर निगम को मुहैया करा दी है। सोनीपत स्टैंड स्थित शहीद उद्यम सिंह चौक को भी आकर्षक बनाया जाएगा। यहां सजावटी मटके के साथ सतरंगी विद्युत लाइटें लगाई जाएंगी।
अंबेडकर चौक से सुभाष चौक के बीच और सोनीपत रोड पर स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगाई गई तिरंगा लाइटें इसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। जिंदल फाउंडेशन की ओर से बीस लाख रुपए की धनराशि मिली है। मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि नवीन जिंदल के जरिए जिंदल फाउंडेशन से बीस लाख रुपए मानसरोवर पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए मिले हैं। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों को एस्टीमेट बनाने का निर्देश दिए हैं। और भी पैसों का इंतजाम कराया जाएगा।
